कानपुर के कारवालों नगर स्थित केशव भवन (संघ कार्यालय) में गंगा समग्र कानपुर प्रांत की प्रांतीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में गंगा संरक्षण और जनजागरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बैठक में गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम आशीष विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी योजनाओं व गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान गंगा स्वच्छता अभियान, जनसहभागिता बढ़ाने, नदी तटों पर चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।