भीतरगांव इलाके में गांव-गांव कबाड़ खरीदने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कबाड़ की आड़ में फेरी वाले पुराना और टूटा मोबाइल औने पौने दाम में खरीद रहे हैं। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि आपका मोबाइल फोन खो गया है तो इसकी सूचना अवश्य ही पुलिस को दें। कबाड़ी से पुराना मोबाइल खरीद कर हैकर आपके मेल अकाअंट को हैक कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं। फोन कब किस रूप में आपराधिक गतिविधि के लिए प्रयोग किया जाए, कहा नहीं जा सकता।