फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश उत्सव का आयोजन, सुंदर झांकियों ने मोहा मन, तालियों से उत्साहवर्द्धन

बाबा आनंदेश्वर सेवा समिति की ओर से उस्मानपुर गणेश पार्क में लगातार 12वें साल गणेश उत्सव का आयोजन किया गया। इसके तहत रविवार को सुंदर झांकियों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्द्धन किया। इससे पहले सुबह समिति के संरक्षक चंद्रशेखर द्विवेदी ने पत्नी नीलिमा के साथ पूजा-अचर्ना की। इस मौके पर चेयरमैन मनोज दीक्षित, अध्यक्ष विपिन द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कपिल तिवारी, महामंत्री मयंक द्विवेदी, विमल पांडेय, बीरेंद्रनाथ द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, वरुण सचान, सागर कुलश्रेष्ठ, जुगल श्रीवास्तव, अवनीश साहू, राहुल सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें