फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग के आरोपी पिता के खिलाफ गवाही से बच रहे फरार बेटे को किया गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Jan 2026 11:46 PM IST

साढ़ थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को धता बताकर फरार चल रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया युवक अपने ही पिता के खिलाफ चल रहे हत्या के एक मामले में मुख्य गवाह है, लेकिन वह लंबे समय से गवाही देने से बचने के लिए पुलिस को छका रहा था। करीब दो वर्ष पहले 'ऑनर किलिंग' की एक सनसनीखेज वारदात हुई थी। एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस पूरे मामले में आरोपी का बेटा ही अहम गवाह है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें