फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला बोले- अबकी चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकेंगा पीडीए

Shikha Pandey Updated Thu, 18 Jun 2026 11:23 PM IST

सपा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला ने पेपर लीक, अयोध्या में श्रीराम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण व बिजली संकट पर सरकार पर कड़े प्रहार किए। वह गुरुवार को साढ़ में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने एक विधायक पर अवैध खनन व भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पीडीए प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकेंगा। उन्होंने कहा कि बरईगढ़ की ऐतिहासिक झील के किनारे स्थानीय सत्तारूढ़ दल के विधायक के संरक्षण में धड़ल्ले से अवैध खनन कर माफिया ने टीलों को तहस-नहस कर झील का स्वरूप बदल दिया है। इस मौके पर सपा नेता कुलदीप सिंह यादव, रमेश यादव, कप्तान पासवान, योगेश मिश्रा, शरद यादव, प्रधान चंदापुर नीरज सिंह व प्रधान सचौली राघवेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें