कानपुर के चकेरी स्थित शिव धाम मंदिर (शो कटरा) में मंगलवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मनोज शुक्ला ने भव्य कन्या भोज का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से 351 कन्याओं का पूजन किया और माता रानी का स्वरूप मानकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में गोपाल तिवारी और आनंद विशाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।