फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिजली आपूर्ति के लिए मेट्रो के पांच नए सब स्टेशन तैयार

मेट्रो के कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) के अंतर्गत पांच स्टेशनों पर नए सब स्टेशन बन गए हैं। इनसे अंडरग्राउंड स्ट्रेच में मेट्रो ट्रेनों के परिचालन, स्टेशनों पर लगी विभिन्न प्रणालियों (टीवीएस, ईसीएस, एएफसी) और अन्य उपकरणों को बिजली की आपूर्ति होगी। पांचों स्टेशनों में आईआईटी, एसपीएम हॉस्पिटल, गुरुदेव चौराहा, रावतपुर व मोतीझील स्टेशन शामिल हैं। वहीं, मोतीझील के आगे ट्रेनों के परिचालन के लिए नवीन मार्केट व नयागंज स्टेशन पर एएसएस कम टीएसएस स्थापित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि कानपुर मेट्रो के निर्माणाधीन सेक्शन में फिनिशिंग कार्यों के साथ ही सिस्टम इंस्टॉलेशन के कार्य भी तेजी से पूरे हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें