अछल्दा के पुर्वा थना गांव में शनिवार दोपहर शिवराज यादव की झोपड़ी में आग लगने से गेहूं, कपड़े और दुकान का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दमकल विभाग की सक्रियता से आग को पास के गेहूं के खेतों तक फैलने से रोक लिया गया। इस घटना में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।