फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, 40 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

कानपुर सजेती थाना क्षेत्र के कोरिया गांव में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 40 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसल भी चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों की मेहनत पूरी तरह बर्बाद हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक तारों में स्पार्किंग हुई, जिसके बाद सूखी फसल ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें