फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर लाइन लगाने के बाद किसानों को मिलती सिर्फ एक बोरी खाद

दिन भर लाइन लगाने के बाद किसानों को मिलती है सिर्फ एक बोरी खाद सहकारी समितियों पर नहीं मिल रही पर्याप्त खाद, महंगे दाम पर खरीद रहे किसान सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद न मिलने से किसानों को भटकना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक लाइन लगाने के बाद एक बोरी खाद मिल रही है। जबकि इस समय धान व मक्का की फसलों के लिए किसानों को खाद की जरूरत है। किसानों का कहना है कि समितियों पर खाद न मिलने पर मजबूरी में बाजार से निर्धारित से ज्यादा दाम पर खाद खरीदना पड़ रहा है। यूरिया की बोरी 270 रुपये की जगह 350 रुपये व डीएपी की बोरी 1350 रुपये की जगह 1,500 रुपये में मिल रही है। ऐसे में उन्हें आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। शिवराजपुर स्थित इफ्को के किसान सेवा केंद्र पर सुबह से लाइन लगाए किसानों को शाम तक मुश्किल से खाद मिल पा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें