कानपुर के चकेरी स्थित कृष्णपुरम के चिल्ड्रेन हेवन पार्क में परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी कृष्णपुरम सोसाइटी के लोगों द्वारा रावण के पुतले का निर्माण कराया गया है। विजयादशमी के पावन अवसर पर पार्क में भव्य रावण दहन का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत यहां एक मेले का भी आयोजन होगा, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है।