फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका रोड का हटेगा अतिक्रमण, लेखपाल करेंगे चिह्नांकन, तहसील दिवस में हुई थी शिकायत

शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jan 2026 07:20 PM IST

कस्बे की नगर पालिका रोड जल्द ही अतिक्रमण मुक्त होगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायत के बाद पालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। पालिका ईओ ने सड़क में अतिक्रमण चिह्नित करने के लिए लेखपाल को कहा है। पांच जनवरी को जिलाधिकारी के समाधान दिवस में कस्बे के ओम नारायण सचान उर्फ मुनीम जी ने पालिका रोड पर अतिक्रमण होने की शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि रोड में अतिक्रमण होने के साथ ही सुबह के समय दोनों ओर लगने वाली लेबर मंडी लगने से चलना मुश्किल होता है। शिकायत पर डीएम ने अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में लेखपाल को सड़क का चिह्नांकन करने को कहा गया है। पालिका ईओ महेंद्र कुमार ने बताया कि चिह्नांकन के बाद दोनों ओर का अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें