फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने दंगा नियंत्रण वाहन के साथ किया रूट मार्च

होली व रमजान पर्व को लेकर जिला प्रशासन एहतियातन सतर्कता बरत रहा। रविवार की शाम डीएम गौरांग राठी और एसपी जयप्रकाश सिंह ने फोर्स के साथ पैदल रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। साथ में दंगा नियंत्रण वाहन भी मौजूद रहा। इस दौरान अधिकारियों ने धर्म गुरुओं और आम नागरिकों से शांति व सौहार्द्र के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही माहौल खराब करने वालों पर नजर रखने व किसी गड़बड़ी पर तत्काल सूचना देने के लिए कहा। मरहला चौराहे पर सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। वहां से दंगा नियंत्रण वाहन और पुलिस फोर्स के साथ राजधानी मार्ग सब्जी मंडी होते हुए नवीन गंगापुल मोड़ से मनोहर नगर, सीताराम कॉलोनी, शक्ति नगर, पोनी तिराहा, बालू घाट पुलिस चौकी तक रूट मार्च किया। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी व माहौल खराब करने वालों पर नजर रखने की बात कही। डीएम ने लोगों से कहा कि त्योहार के समय सोशल मीडिया पर कोई भड़काऊ पोस्ट न करें, जबरन किसी के रंग न लगाया जाए। जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम पूर्व निर्धारित मार्ग एवं समयानुसार ही आयोजित करें, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुसार किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, एएसपी अखिलेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीओ सिटी दीपक यादव, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें