विकास खंड के कुङनी बाजार में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गारमेंट्स शाॅप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कानपुर के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने फीता काटकर किया। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा जीएसटी की दरों में कमी से बाजारों में रौनक बढ़ेगी। ग्राहकों को सस्ती सामग्री मिलेगी, जिससे नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ, दीवाली व छठपूजा पर व्यापारी भाइयों को अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। प्रशासन से व्यापारियों की सुरक्षा दिलाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।