रतनपुर कॉलोनी स्थित कैंब्रिज चौराहा के पास से निकली सड़कों की जर्जर हालत है। चौराहे से सभी दिशाओं में जाने वाली सड़क खुदी पड़ी है। इसके अलावा सड़क में गहरे गड्ढे व बजरी भी फैली हुई है। रोजाना दोपहिया वाहन सवार सड़क में फैली बजरी के कारण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।