फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता यात्रा शामिल हुए उप मुख्यमंत्री, लोगों से स्वदेशी खरीदने और बेचने की अपील

आत्म निर्भर भारत और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती और वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने सोमवार को छावनी विधानसभा क्षेत्र में एकता यात्रा निकाली। यहां पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने पूरे कश्मीर को भारत में मिलाने के लिए सरदार पटेल को रोका था। कांग्रेसी सरकारों ने सांप्रदायिक ताकतों को खुश करने के लिए वंदे मातरम् गीत को तोड़-मरोड़ कर लागू किया। इस राष्ट्र गीत में देवी मां की स्तुति वाले छंद हटाकर केवल दो अंतरों को ही पूर्व की सरकारों ने लागू किया था। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वदेशी को खरीदने और बेचने का अनुराेध किया। इस माैके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन भदाैरिया ने भी संबोधित किया। संचालन जिला मंत्री जसविंदर सिंह ने किया। इस अवसर पर रीता शास्त्री, पूनम द्विवेदी, सुमित तिवारी, एलबी पटेल, दिवाकर मिश्रा, अनूप अवस्थी, बाॅबी पाठक, शशांक मिश्रा, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें