भीतरगांव क्षेत्र में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच भदेवना से निबिया गांव को बांया बेहटा होकर जाने वाली डामर सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। आलम यह है कि पिछले एक दशक से अधिक समय से इस सड़क पर मरम्मत का काम नहीं किया गया। कभी डामर से चमकने वाली यह सड़क अब केवल तीखी गिट्टियों का ढेर बनकर रह गई है, जिससे राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।