फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानवीर भामाशाह ने सर्वस्व न्योछावर कर राष्ट्रहित में दिया योगदान

साकेत नगर स्थित गहोई भवन रविवार को भामाशाह जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिल भारतीय सर्व वैश्य महापरिषद व गहोई वैश्य कल्याण समिति की ओर से भामाशाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें शहर के प्रमुख उद्यमी व वैश्य समाज के बंधु पहुंचे। सर्व वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप जब देश में विदेशी आक्रांताओं से जूझ रहे थे, तब वैश्य समाज के दानवीर भामाशाह ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर राष्ट्रहित में महाराणा प्रताप का साथ दिया। पीसी करेले ने कहा कि वैश्य समाज के सामाजिक आंदोलन को मजबूत कर राजनीति में भी अपनी पहचान बनानी होगी। एमएलसी सलिल विश्नोई, महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, सपा की राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन, उद्योगपति विश्वनाथ गुप्ता, पवन गुप्ता, सुनील गुप्ता, शिवकुमार जायसवाल, अनुराग अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें