फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या सतरंगी फुहार का आयोजन, गीत व नृत्य से बांधा समां

रोटरी क्लब ऑफ कानपुर की ओर से सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चैंबर सभागार में रविवार को सांस्कृतिक संध्या सतरंगी फुहार का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्यों ने नृत्य और गायन से सावन की रिमझिम फुहारों को दर्शाया। सभी सतरंगी वस्त्र पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। किसी ने राधा-कृष्ण के भजन गाए तो किसी ने शिव तांडव से समां बांध दिया। अध्यक्ष गौरव अग्रवाल जैन ने कहा कि क्लब की महिलाएं बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। संचालन संयोजक अलका मेहरोत्रा और धन्यवाद सचिव संजय मेहरोत्रा ने दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें