कानपुर के लाजपत भवन में आयोजित दो दिवसीय उत्तर प्रदेश बांग्ला मेले में रविवार को लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में लगे विभिन्न स्टॉल्स पर खरीदारी की खास रौनक देखने को मिली, जहां लोगों ने बंगाल की पारंपरिक वस्तुओं, परिधानों और खानपान का आनंद लिया। मेले में बंगाली संस्कृति की झलक हर स्टॉल पर नजर आई। हस्तशिल्प, कपड़े, सजावटी सामान और पारंपरिक खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉल्स पर दिनभर लोगों की भीड़ बनी रही। खासतौर पर महिलाओं और युवाओं ने स्टॉल्स पर जमकर खरीदारी की।