फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में नशे की तस्करी पर शिकंजा, 4 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 09:35 PM IST

कानपुर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए क्राइम ब्रांच और बिधनू थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब चार किलो चरस बरामद की गई है। पूछताछ में सामने आया कि दोनों अभियुक्त बिहार के बेतिया और नेपाल के रास्ते चरस की तस्करी कर कानपुर में सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार, शहर में नशे की आपूर्ति को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर क्राइम ब्रांच को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान जानकारी मिली कि चमनगंज और बेगमगंज इलाके में नशे के कारोबारी अपनी जड़ें जमा रहे हैं। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों तस्करों को दबोच लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार अभियुक्तों से जुड़े नेटवर्क की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें