जीटी रोड स्थित मेट्रो कॉरपोरेशन के कार्यालय पर मंगलवार को पार्षद शालू कनौजिया ने घंटी बांधकर मेट्रो की मनमानी का विरोध किया। साथ ही जूही में सीवर व पेयजल समस्या को लेकर मेट्रो के प्रोजेक्ट डॉयरेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्षद ने बताया कि मेट्रो की ओर से नामित संस्था फर्म सेम इंडिया ने जूही में सीवर, पानी व अन्य जन सुविधाओं को बाधित कर दिया है। सीवर लाइन गलत डाली जिससे सीवर ओवरफ्लो होने लगा। विरोध के बाद भी घटिया निर्माण कार्य किया गया। इस वजह से जूही गढ़ा में 20 फुट सड़क धंस गई। गहरी सीवर लाइन पूरी तरह जाम हो गई। इससे डेढ़ माह से दक्षिण क्षेत्र के करीब आधा दर्जन वार्डों में दूषित जलापूर्ति और सीवर भराव है।