फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में पानी की टंकी का निर्माण जल्द होगा, आईआईटी कानपुर ने जल निगम को सौंपी रिपोर्ट

गंगाघाट नगर पालिका में स्थित जर्जर पानी की टंकी का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। आईआईटी कानपुर ने जल निगम को टंकी की मरम्मत कराने की रिपोर्ट सौंप दी है। इसके चलते शनिवार को टंकी के आसपास का कबाड़ हटाया गया। गंगाघाट नगर पालिका परिसर में स्थित करीब एक लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी बेहद जर्जर हालत में है। जल निगम ने तीन माह पहले आईआईटी कानपुर से टंकी की मरम्मत कराई जा सकती है अथवा नहीं, इसको लेकर जांच कराई थी। इसकी रिपोर्ट सप्ताह भर पहले ही आईआईटी कानपुर ने जल निगम उन्नाव को सौंपी है, जिसमें मरम्मत कराने की हरी झंडी दी है। इसके चलते शनिवार को आगरा की कार्यदायी एजेंसी एचएमएस के कर्मचारी पालिका पहुंचे और टंकी की मरम्मत कराए जाने का कार्य शुरू कराने के लिए कार्यस्थल पर एकत्र कबाड़ को हटाया। जल निगम के एई सुनील कुमार ने बताया कि टंकी की मरम्मत होने से कई मोहल्लों को जलापूर्ति होगी, जिससे लोगों को गर्मी के दिनों में राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें