भीतरगांव ब्लॉक स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 20 फरवरी तक दिन में हल्के बादल छाए रहेंगे और 22 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। 18 फरवरी की देर शाम आसमान में काले बादलों का झुंड आसपास डेरा भी जमाऐ है। अधिकतम तापमान 28.9-31.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है, और न्यूनतम तापमान 13.0-17.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।