फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: वाल्मीकि जयंती पर बिठूर आएंगे मुख्यमंत्री, वाल्मीकि आश्रम को सजाया गया

वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के बिठूर स्थित वाल्मीकि आश्रम आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर आश्रम परिसर से लेकर आसपास की सड़कों तक साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है।आश्रम परिसर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। वहीं आसपास की सड़कों को भी चमकाने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए वाल्मीकि आश्रम और उसके आसपास के क्षेत्र को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। परिसर में साफ-सफाई व रंग रोगन के साथ सजावट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रंग-बिरंगी रोशनी से आश्रम को सजाया गया है। जिससे परिसर की रौनक बढ़ गई है। सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें