छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में आयोजित चतुर्थ एआईयू मूट कोर्ट प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम विजेता बनी। रविवार को हुए फाइनल मुकाबले के बाद विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार मिला है। दूसरे स्थान लखनऊ यूनिवर्सिटी की टीम रही। विवि के अटल बिहारी बाजपेयी विधि संस्थान में आयोजित फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन करते हुए अपना–अपना पक्ष रखा। दो घंटे की तीखी बहस को सुनने के बाद न्यायपीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए मूट कोर्ट रूम को स्थगित किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अब्दुल मोइन शामिल हुए।