फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन जगह-जगह जश्न, मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, स्कूलों में अखंड रामायण व सुंदरकांड का पाठ

नए साल के पहले दिन गुरुवार को जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। ज्यादातर लोगों ने प्राचीन दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में पहुंचकर विधिविधान से आराधना कर खुशहाली की कामना की। वहीं, जगह-जगह धार्मिक व अन्य कार्यक्रम हुए। लोग पूरे दिन एक-दूसरे को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं देते रहे। पार्कों में पिकनिक मनाई। गिफ्ट कार्नर व फूलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। कंचन नगर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन इंटर कॉलेज में बुधवार की रात शुरू अखंड रामायण का पाठ गुरुवार को दोपहर समाप्त हुआ। स्कूल प्रबंधक प्रभात शुक्ला ने बताया कि अखंड रामायण पाठ के साथ विश्व शांति के लिए यज्ञ भी किया गया। इस दौरान संस्थापक पुरूषोत्तम नारायण शुक्ला व प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव मौजूद रहीं। वहीं, सहजनी स्थित महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल में नए साल के पहले दिन गुरुवार को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक मयंक शुक्ला के नेतृत्व में भव्य श्री राम दरबार सजाया गया। उधर, राजधानी मार्ग, पोनी रोड, बिंदानगर, निशात मार्केट, मिश्रा कॉलोनी बाजार स्थित सजी गिफ्ट और फूलों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। मरहला चौराहा स्थित सरैया वाटिका पार्क, तिकुनिया पार्क, जगदंबा पार्क व रविदास पार्क में लोगों की खूब भीड़ रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें