फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चोरों ने मकान का ताला तोड़ नकदी व आभूषण पार किए

शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Mar 2024 09:42 PM IST

औरैया जिले में अछल्दा कस्बा के नेविलगंज निवासी संजय शाक्य पुत्र बदनलाल शाक्य ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि शुक्रवार रात चोरों ने मकान के पीछे से चढ़कर दूसरी मंजिल पर बने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखा आभूषण व नकदी पार कर दी। तकरीबन एक लाख 20 हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है। कमरे व अलमारी का ताला टूटा पड़ा है। सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार व थानाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव ने गहनता से जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें