फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पदयात्रा निकाल हिंदुओं को एकजुट होने का किया आह्वान, लोगों को शस्त्र चलाकर दिखाए

झींझक कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस से शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख मधुराम शरण शिवा के नेतृत्व में मंगलवार को सशस्त्र सन्यासी अखाड़ा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान हिंदू समाज के युवाओं को शस्त्र चलाने के लिए प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देने के साथ एकजुट होने का आह्वान किया गया। हिंदुत्व की अलख जगाने निकले शिव शक्ति अखाड़ा के प्रमुख मधुराम शरण शिवा महाराज ने सशस्त्र पदयात्रा में हिंदुओं को एकजुट करने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि युवाओं को शस्त्र और शास्त्र के माध्यम से धर्म की रक्षा करनी होगी। श्रीराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। ग्रामीण बैंक होते हुए बड़ा चौराहा से पदयात्रा गेस्ट हाउस आकर संपन्न हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें