हरदोई के शाहाबाद कस्बे में स्टेशन रोड पर स्थित एक मैरिज लॉन में बसपा का शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। इस दौरान लखनऊ मंडल के प्रभारी एमएलसी भीमराव अंबेडकर ने कहा कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर नहीं सरकार ही लीक हो गई है। जब तक दुनिया रहेगी तक बसपा खत्म नहीं हो सकती। बसपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकार दावा करती है कि दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत अग्रसर है। बसपा सर्व समाज की पार्टी है और समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहती है।