बारिश के कारण जहां भारत और बंगलादेश का टेस्ट मैच शुक्रवार को एक घंटे देर से शुरू हुआ। वहीं, पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने के कारण मैच की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। कम रोशनी के कारण फ्लड लाइट भी सुबह ही जलानी पड़ी। इसके बाद लंच तक हल्की बारिश तो हुई लेकिन मैच नहीं रोका गया। लंच के दौरान जरूर बारिश होने लगी लेकिन इससे खेल पर कोई असर नहीं पड़ा।