फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान ने आईआईटियंस को क्रेजी किया रे

शिखा पांडेय Updated Sun, 12 Oct 2025 11:07 PM IST

आईआईटी में चल रहे अंतराग्नि का समापन बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के सुरीले गीतों के साथ हुआ। सुनिधि के क्रेजी किया रे गाने पर आईआईटियंस क्रेजी हो गए। बॉलीवुड नाइट के साथ हुए चार दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने जमकर मस्ती की। आईआईटी कानपुर का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अंतराग्नि 2025 अपने चौथे और अंतिम दिन रचनात्मकता, जोश और रंगों के संगम के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस महोत्सव ने कला, संगीत, नृत्य और बुद्धि की एक जीवंत यात्रा प्रस्तुत की। दिन की शुरुआत नुक्कड़ नाटक फाइनल्स से हुई जहां प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों पर सशक्त संदेश दिए। अंतराग्नि आइडल और बैटल ऑफ आर्ट में प्रतिभाओं ने गायकी और चित्रकला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला क्विज, दृष्टिकोण और संसदीय वाद-विवाद में प्रतिभागियों ने ज्ञान और तर्क की मिसाल पेश की। जिटरबग के मंच पर नृत्य की लय ने जोश भर दिया। कलर रन में प्रतिभागी रंगों में नहाकर उत्सव की भावना को जी उठे। शाम को बॉलीवुड नाइट में लोकप्रिय गायिका सुनिधि चौहान ने ‘शीला की जवानी’, ‘धूम मचाले’ और ‘देसी गर्ल’ जैसे हिट गीतों सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें