अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा बुजुर्ग स्थित अंबेडकर पार्क में मंगलवार शाम आसपास गांव के सैकड़ों की संख्या में बच्चे महिलाएं और ग्रामीण एकत्र होने से उल्लास का माहौल रहा। बाबा साहेब के सम्मान में जमकर नीला गुलाल उड़ाया, जिससे पूरा परिसर नीले रंग में सराबोर हो गया। इस दौरान महिलाओं और युवाओं की टोली ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों पर आधारित प्रेरक गीत गाए और जय भीम के नारों से आसमान गुंजा दिया। ग्रामीणों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।