फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की लागत से बनी सड़कों का ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

शिखा पांडेय Updated Thu, 08 Jan 2026 07:01 PM IST

नरवल तहसील के ग्राम पंचायत पुरवामीर और सिकठिया में सीसी सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सरसौल ब्लॉक प्रमुख डॉ विजय रत्ना तोमर ने लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुरवामीर के प्राचीन म्यार बाबा मंदिर में भगवान शिव के दर्शन पूजन से हुई जिसके बाद एक करोड़ की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण किया गया। ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह गौतम व पूर्व प्रधान वंदना सिंह गौतम ने अतिथियों का सम्मान किया वहीं सिकठिया में प्रधान आकाश सिंह चौहान ने स्वागत किया जहां पचास लाख की लागत से सीसी सड़कों का शिलान्यास हुआ। ब्लॉक प्रमुख ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और माता पिता की सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वेश सिंह, भान सिंह,शिवम गौड़,सोमेंद्र प्रताप,अखिलेश अवस्थी,रामकुमार दुबे सहित क्षेत्र के कई पूर्व प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें