कड़ाके की ठंड में भीतरगांव इलाके में मूली की पैदावार तो अच्छी हो रही है, लेकिन बाजार में मांग घटने से किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। खेतों में मूली की फसल तैयार है, लेकिन मंडियों में खरीदार न मिलने के कारण फसल अब खेतों में ही खड़ी-खड़ी मोटी और सख्त हो रही है।