फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिनगवां मौरंग मंडी का हाल बेहाल, सड़क तालाब बनी; बाइक समेत पानी में डूबा युवक

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2026 12:50 PM IST

वार्ड 87 के अंतर्गत बिनगवां मौरंग मंडी में सड़क की बदहाली और जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हमीरपुर गल्लामंडी हाईवे से अंदर जाने वाला प्रमुख मार्ग बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गया है। इसी पानी में बाइक सवार एक युवक बाइक समेत गिरकर डूबने लगा। आसपास के लोगों ने समय रहते उसे बाहर निकालकर बचा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मुख्य मार्ग से मौरंग मंडी की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। बारिश के बाद सड़क पर इतना पानी भर गया कि सड़क और तालाब में अंतर करना मुश्किल हो गया। इसी दौरान बाइक सवार युवक पानी में बने गड्ढे का अंदाजा नहीं लगा सका और बाइक समेत गिर गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें