भीतरगांव इलाके में सोमवार सुबह मौसम ने करवट ली। बादलों की दस्तक के बीच भीतरगांव इलाके में हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से आसमान बादलों से घिरा है। बदलते मौसम के इस मिजाज ने जहां ठंडक बढ़ा दी, वहीं किसानों की चिंता भी गहरा गई है। दरअसल, खेतों में धान की फसल की कटाई रफ्तार पकड़े है। ऐसे में लगातार बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के चलते फसल के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है।