फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा

शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Dec 2025 10:06 PM IST

क्षेत्र के राहा गांव स्थित निर्माणाधीन श्री श्याम मंदिर में मंगलवार से श्याम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष शामिल हुए। श्री मां कूष्मांडा श्याम मित्र मंडल द्वारा उक्त आयोजन की शुरुआत की गई। 22 दिसंबर तक कथा, 23 को हवन पूजन व 24 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकाली गई। जो मंदिर से शुरू होकर भ्रमण करती हुई फिर मंदिर पहुंची। इसके बाद वृंदावन से आए गोपाल द्विवेदी ने कथा का आरंभ किया। जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर होते रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें