बर्रा-8 स्थित डी ब्लॉक कॉलोनी में चिंतामणि ग्रुप की ओर से विराट गणेश उत्सव में बप्पा की आरती की गई। इस मौके पर सत्यम राठौर, शिवा राठौर, भोलू श्रीवास्तव, करण, अर्जुन, विवेक चौहान, वीर कुमार आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार से शहर के अन्य गणेश पंडालों में जयकारे गूंजते रहे।