फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्कॉन में मनाया गया बलराम पूर्णिमा उत्सव, सुमधुर कीर्तन हुआ

शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Aug 2025 05:38 PM IST

मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर में शनिवार को श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलराम का आविर्भाव दिवस पर बलराम पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। पूरे मंदिर को आदि गुरु बलराम के आगमन के लिए सजाया गया। मंगला औैर दर्शन आरती में भक्तों ने प्रार्थना की। सुबह श्रीमद्भागवतम सत्र हुआ। आचार्य रत्न प्रभु ने भगवान बलराम के गोपनीय तत्व से संबंधित कथा कही। इसके बाद सुमधुर कीर्तन हुआ। मृदंग,करताल के साथ वैष्णव गीत व हरे कृष्ण महामंत्र की आध्यात्मिक तरंगों से मंदिर परिसर गूंज उठा। सुबह 11:00 बजे से महाभिषेक शुरू हुआ। भगवान बलराम का चांदी के कलशों से पंचगव्य व विभिन्न सामग्रियों से अभिषेक किया गया। दोपहर में 108 महाभोग अर्पित किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें