फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : झूलेलाल मंदिर से निकाली जागरुकता वाहन रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत

शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 06:49 PM IST

समाधा आश्रम के ब्रह्मलीन महासमर्थ स्वामी शिव भजन महाराज का 17वां वरसी महोत्सव 18, 19 व 20 अप्रैल को मनाया जाएगा। इसे लेकर रविवार को रामबाग स्थित पूज्य झूलेलाल मंदिर अखंड ज्योति ट्रस्ट से जागरूकता वाहन रैली निकाली गई। आयो लाल झूलेलाल व जय समाधा के नारों के साथ केसरिया झंडों से पूरा क्षेत्र पट गया। यह यात्रा नरसाराम दरबार, बाबा तोलाराम दरबार, सतनाम साखी दरबार गुमटी नंबर-5 पहुंची। यहां प्रेम प्रकाश मंडल ने स्वागत किया। इसके बाद सिंधी कॉलोनी संत कंवर राम धर्मशाला, संत असुदरम दरबार होते हुए वाहन यात्रा दिलबाग रोज गार्डन पहुंची। यहां अध्यक्ष महेश गंगवानी ने स्वागत किया। समापन मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित समाधा आश्रम में हुआ। यहां स्वामी जी की पालकी की परिक्रमा की गई। श्रद्धालुओं ने लंगर प्रसाद का आनंद लिया। वाहन यात्रा में दीपक वसनदानी, सचिव सुशील खत्री, हरीश बजाज, मनीष वसनदानी, गोपीचंद, शंकर चुकानी, मुकेश लखमणि, विक्की कुकरेजा, राजेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें