सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर तिर्थंकर सिटी बस ऑपरेशन (इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन अहिरवां) में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जो 5 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस एक महीने के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें उद्घाटन, क्विज़ प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड़ नाटक, और चौक-चौराहों पर जागरूकता सत्र शामिल हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।