फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप शुक्ला बोले- व्यापारियों को मिले राजनीतिक हिस्सेदारी

शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jan 2026 05:18 PM IST

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश कानपुर इकाई के पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला का स्वागत किया गया। 29 जनवरी को होने वाले व्यापारी महासम्मेलन के लिए चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने व्यापारियों के लिए राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की ओर से दिए जाने वाले कर का इस्तेमाल सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं में किया जाता है। व्यापारी-उद्यमी सरकार के टैक्स कलक्टर होते हैं। इसके बाद भी उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है। जिस तरह से शिक्षक, स्नातक एमएलसी का चुनाव होता है। उसी तर्ज पर जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों का चुनाव कराया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। सड़क पर उतरकर आंदोलन की जरूरत पड़ी तो व्यापारी पीछे नहीं हटेगा। व्यापारी उत्पीड़न और व्यापारियों के राजनीति हिस्सेदारी संबंधी कई महत्वपूर्ण मांगो के समर्थन में 29 जनवरी को मर्चेंट चैंबर सभागार में व्यापारी महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर के व्यापारी नेता हिस्सा लेकर अपनी मांगों को रखेंगे। बाद में व्यापारी महासम्मेलन की मांगों का मांग पत्र सभी जिलों के जिलाधिकारियों के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। साथ ही एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिल कर व्यापारियों की मांगों से अवगत कराएगा। इस मौके पर जेपी यादव, आकाश जायसवाल, सौरभ शुक्ला, नवीन पंडित, राहुल पाल, शैलेश अवस्थी, अनिल शुक्ला ,मंजू यादव, शरीफ अहमद आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें