फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर चला ओवरलोडिंग के खिलाफ चेकिंग अभियान, आठ वाहन सीज

Shikha Pandey Updated Thu, 28 May 2026 05:58 PM IST

सजेती थाना क्षेत्र के कानपुर सागर हाईवे में अनूपुर मोड़ पर बुधवार की रात चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें ओवरलोडिंग पर आठ वाहनों को जहां सीज किया गया, वहीं 98 वाहनों पर चालान की कार्यवाही की गई। अभियान में एसडीएम अविचल प्रताप सिंह, एसीपी कृष्णकांत, एआरटीओ विंध्याचल गुप्ता व खनिज अधिकारी पीएन यादव द्वारा भारी वाहनों के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान में आठ वाहनों को सीज कर 6.47 लाख के जुर्माने की कार्यवाही की गई। वहीं नंबर प्लेट न होने, प्रेशर हॉर्न होने समेत अन्य कमियों पर 98 वाहनों के चालान किए गए। रात करीब नौ बजे शुरू किए गए अभियान के दौरान मौरंग व गिट्टी के ओवरलोड डंपर और ट्रकों के चालकों में अफरा तफरी मची रही। अभियान की जानकारी मिलने पर तमाम डंपर चालकों ने लिंक रोड में ले जाकर खड़े कर दिए या फिर यमुना पुल के उधर ही हमीरपुर में रोक दिए। जो अभियान खत्म होने के बाद निकले। एसीपी कृष्ण कांत ने बताया कि अभियान के दौरान खनिज, परिवहन विभाग के अन्य जिम्मेदारों के साथ पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें