फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूप शुक्ला बोले- व्यापारी सुरक्षा आयोग का तत्काल गठन हो

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ला की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को एडीएम आपूर्ति राजेश कुमार से मुलाकात की। और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। इसमें व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन तत्काल करने, सरकारी समितियों में व्यापारियों को शामिल करने की मांग उठाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक लगाने या उन्हें जीएसटी एवं आयकर में विशेष छूट की मांग कर रहे हैं। जीएसटी फार्मों की जटिलता अभी तक दूर नहीं हुई है। ब्रांडेड गल्ले को टैक्स मुक्त किया जाए। पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। ई-वे बिल की सीमा दो लाख से शुरू की जाए। राजनीति में व्यापारियों की हिस्सेदारी दी जाए। छोटे और मझौले व्यापारियों को अधिक राहत, छोटे दुकानदार व फेरीवालों के विस्थापन के लिए नीति निर्धारण की जाए। महंगाई कम करने के लिए वायदा कारोबार पर रोक लगाई जाए। व्यापारी बीमा राशि दोगुना की जाए। एडीएम आपूर्ति ने ज्ञापन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भिजवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जेपी यादव, रजत सिंह गौर, अनिल शुक्ला, कीर्ति अग्निहोत्री, आशीष त्रिवेदी, मधु सिंह, आकाश जायसवाल, शरीफ अहमद, राम शंकर गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें