फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मूसानगर थाना के खिरियनपुरवा निवासी पशु व्यापारी रामशरण (35) का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर खेत के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। मृतक के पिता शिव नाथ ने बताया कि रविवार शाम को बेटा बाइक से शेरपुर में मवेशी बिक्री के रुपये लेने गया था। जोकि सुबह तक घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं। आरोप लगाया कि बेटे की हत्या कर शव फेंका गया है। मौके पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एएसपी राजेश पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस को घटना स्थल के पास मृतक की बाइक, चप्पल व खून से सनी चार ईंटे मिली हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें