पहलगाम में हुई आतंकी घटना एवं निर्दोष पर्यटकों की हत्या से महाराजपुर सहित पूरे देश की जनता एवं व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में सरसौल बाजार पहुंचे व्यापारियों ने आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए खून का बदला खून से लेंगे के नारे लगाए।