फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी शोयल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2026 07:24 AM IST

साढ़ थाना क्षेत्र के देवसढ़ गांव में हुए मुमताज हत्याकांड के मुख्य आरोपी शोयल खान उर्फ रानू को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। कुंदौली भट्ठा मोड़ के पास करीब सवा तीन बजे हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे घायल हालत में गिरफ्तार कर भीतरगांव सीएचसी पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, साढ़ प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ कुंदौली भट्ठा मोड़ मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध हालत में आ रहे शोयल को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दोनों पैरों में गोली लगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें