पावरलिफ्टिंग संघ कानपुर की ओर से आयोजित मंडलीय पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप में दूसरे दिन गुरुवार को 53, 59, 66 और 74 किलोग्राम भार वर्ग की स्पर्धाएं हुईं। स्वरूपनगर स्थित बाल निकुंज में हुई प्रतियोगिता में कानपुर के साथ फर्रुखाबाद, हमीरपुर और घाटमपुर सहित आसपास के जिलों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पावरलिफ्टिंग व बेंच प्रेस सब जूनियर 53 किलो में आस्तिक प्रथम रहे। पावरलिफ्टिंग सब जूनियर 53 किलो भार वर्ग में आचमन वाजपेयी द्वितीय और लक्ष्य चौधरी तृतीय रहे। 59 किलो में कृष्णा और 66 किलो में एस. अभिषेक प्रथम रहे। 74 किलो में कृष्णा गुप्ता प्रथम और विराज द्वितीय रहे। जूनियर 59 किलो भार वर्ग में कृष्णा प्रथम और निखिल द्वितीय रहे। 66 किलो में अर्पित प्रथम, दिव्यांशु द्वितीय और एस. अभिषेक तृतीय रहे। 74 किलो में पीयूष पांडे प्रथम और सार्थक द्वितीय रहे। सीनियर 59 किलो में कृष्णा, 66 किलो में एस. अभिषेक व 74 किलो में विराज प्रथम रहे। बेंच प्रेस सब जूनियर 53 किलो में युवराज द्वितीय और लक्ष्य तृतीय रहे। 59 किलो में वीरेंद्र प्रथम और मोहम्मद दानिश द्वितीय रहे। 66 किलो में शिवन प्रथम रहे। 74 किलो में अमन प्रथम और विराज शुक्ला द्वितीय रहे। जूनियर 53 किलो में युवराज प्रथम रहे। 66 किलो में दिव्यांशु प्रथम, आरव द्वितीय और एजाज तृतीय रहे। 74 किलो में आलोक प्रथम और पीयूष द्वितीय रहे। सीनियर 59 किलो में मोहित, 66 किलो में प्रियांशु और 74 किलो में विराज प्रथम रहे। इसी दौरान रेफरी क्लास-टू श्रेणी के लिए हुए लिखित एवं प्रैक्टिकल टेस्ट में घाटमपुर के रमन सचान, आदित्य निगम, अक्षत भट्ट, सौरभ और ऋषि पांडेय ने सफलता पाकर निर्णायक मंडल में स्थान बनाया।