नयागंज मेट्रो स्टेशन से कानपुर सेंट्रल तक भूमिगत अप लाइन में सोमवार को ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा हो गया। 1250 मीटर लंबी इस सुरंग में थर्ड रेल बिछते ही आईआईटी से कानपुर सेंट्रल भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन पहुंच सकेगी। वहां तक ट्रेन के ट्रायल की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नयागंज से कानपुर सेंट्रल के बीच ‘डाउनलाइन‘ में भी ट्रैक के लिए स्लैब की ढलाई शुरू कर दी गई है।